गाज़िआबाद की सभी खबरे,ग़ज़िआबाद मैं बढ़ता अपराध ,अपराध के खिलाफ आवाज़ ,सच लिखने वाला चैनल ,ग़ज़िआबाद की सभी खबरे,पुलिस प्रशासन से जुडी सभी खबरे,Ghaziabad news,up police,Ghaziabad police ,ghaziabad News 📰

सोमवार, 28 अप्रैल 2025

इंदिरापुरम और वसुंधरा में दूसरे दिन भी आधी आबादी पानी के संकट से जूझी




साहिबाबाद

इंदिरापुरम और वसुंधरा में रविवार को लगातार दूसरे दिन भी आधी आबादी को पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। अवकाश के दिन भी पानी नहीं मिलने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी के बीच पानी का संकट और गहरा गया है। तापमान बढ़ने के साथ लोगों की प्यास बढ़ती जा रही है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। नाराज नागरिकों ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर मुख्यमंत्री, जल निगम और नगर निगम से शुद्ध व पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने की मांग की है।


इंदिरापुरम के न्यायखंड-1 निवासी कपिल ने बताया कि रविवार को सुबह से शाम तक गंगाजल की आपूर्ति नहीं हुई। स्थिति इतनी खराब हो गई है कि नहाने के लिए भी लोगों को बाजार से पानी खरीदना पड़ रहा है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।


वसुंधरा सेक्टर-16 निवासी भूपेंद्रनाथ ने बताया कि क्षेत्र में शाम के समय पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। उन्होंने एक्स पर भी कम प्रेशर से पानी आने की शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही बताया कि पानी की आपूर्ति का कोई निर्धारित समय भी नहीं है, जिससे अनिश्चितता बनी हुई है। वसुंधरा सेक्टर-9 में तो दूषित गंगाजल की आपूर्ति की शिकायत भी सामने आई है। स्थानीय निवासी रामवती ने कहा कि वसुंधरा क्षेत्र में पानी की किल्लत से लोग लगातार परेशान हैं। गर्मी के कारण पानी की मांग बढ़ने से निजी सप्लायरों ने भी दाम बढ़ा दिए हैं और मनमाने पैसे वसूले जा रहे हैं। नगर निगम के प्रति लोगों में गहरा आक्रोश है और कई स्थानों पर नागरिकों ने विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है। शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।


वर्जन:

"गंगाजल प्लांट में शनिवार रात से ही पांचों पंप चालू हैं। प्लांट से पानी की आपूर्ति सामान्य रूप से की जा रही है। हमारी ओर से कोई समस्या नहीं है।"

— ब्रह्मानंद, मैनेजर, गंगाजल प्लांट, जल निगम




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

गाज़ियाबाद के वसुंधरा सेक्टर 2बी में RWA का गठन

वसुंधरा, गाज़ियाबाद : सेक्टर 2बी में रेज़िडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) का गठन हाल ही में किया गया है। इस नवगठित एसोसिएशन में कुल 9 पदाधिकारी...