गाज़िआबाद की सभी खबरे,ग़ज़िआबाद मैं बढ़ता अपराध ,अपराध के खिलाफ आवाज़ ,सच लिखने वाला चैनल ,ग़ज़िआबाद की सभी खबरे,पुलिस प्रशासन से जुडी सभी खबरे,Ghaziabad news,up police,Ghaziabad police ,ghaziabad News 📰

शनिवार, 1 जनवरी 2022

जम्मू-कश्मीर के वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़:12 लोगों की मौत

 


*वैष्णो देवी भगदड़ हादसे में 12 लोगों की मौत, जान गंवाने वालों में गाजियाबाद की स्वेता भी शामिल*



जम्मू के कटरा में देर रात करीब ढाई बजे श्रद्धालुओं के समूह में मचे भगदड़ की वजह से यह हादसा हुआ। अभी तक उत्तर प्रदेश के 4 लोगों की शिनाख्त हो चुकी है। इनमें गाजियाबाद निवासी श्वेता सिंह (35), सहारनपुर निवासी धर्मवीर सिंह (35), सहारनपुर के ही विनीत कुमार (38), गोरखपुर के अरुण प्रताप सिंह (30) शामिल हैं। CM योगी ने भी दुख प्रकट किया है।


इसके अलावा जिन चार लोगों की शिनाख्त हुई है, उनमें दिल्ली के बदरपुर निवासी विनय कुमार (24), और सोनू पांडेय (24), हरियाणा के झज्जर की निवासी ममता (38), जम्मू के राजौरी के धीरज कुमार (26) शामिल हैं। अन्य मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। इसके अलावा दर्जन भर से अधिक लोग घायल भी हुए हैं।


अस्पताल प्रशासन से मिली मृतकों की सूची 

धीरज कुमार (25) नोशेरा राजोरी जम्मू-कश्मीर 

स्वेता सिंह (35) पत्नी विक्रम सिंह गाजियाबाद 

धरमवीर सिंह साला पुर सहारनपुर यूपी 

विनीत कुमार पुत्र वहीरपार सिंह सहारनपुर यूपी 

डा. अर्जुन प्रताप सिंह पत्र सतप्रकाश सिंह गोरखपुर यूपी 

विनय कुमार (24) महेश चंद्र बदरपुर दिल्ली 

सोनू पांडे पुत्र नरेंद्र पांडे बदरपुर दिल्ली 

ममता पत्नी सुरेंद्र बीरी झांझर हरियाणा


इस बीच प्रशासन ने एहतियात के बाद यात्रा फिर से शुरू कर दी है। यात्रा के लिए सुरक्षा बढ़ा दी गई है और भीड़ को नियंत्रित किया जा रहा है। जगह जगह पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। शासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं ताकि देश भर से लोग अपने परिजनों के बारे में जानकारी हासिल कर सकें। इन नंबरों पर संपर्क कर जानकारी घायलों/मृतकों के बारे में जानकारी ली जा सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टेकऑफ से पहले रद्द हुई हिंडन-कोलकाता फ्लाइट, यात्रियों ने किया हंगामा

  हिंडन एयरपोर्ट से कोलकाता जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX 1512 को रविवार को टेकऑफ से ठीक पहले तकनीकी खराबी के चलते रद्द कर दिय...